फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नूंह में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर रखे गए विचारों को गंभीरता से सुना। भाजपा जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाकर लोगों का उत्साहवर्धन करते हैं। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे तथा सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें