कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के भतीजे को शोहदों ने शनिवार सुबह चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव में कुछ छात्राएं ट्यूशन से लौट रही थीं। तभी रास्ते में शोहदों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर छात्राओं ने विरोध किया तो मनचलों से उनकी नोकझोंक होने लगी।
यह नजारा देख भाजपा नेता शिवओम तोमर के भतीजे रक्षित तोमर मौके पर पहुंचे और शोहदों का विरोध किया। इस पर मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच गांव के लोगों ने मामले को रफादफा करा दिया।