वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशन में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। देर रात मुख्य सड़क पर प्रदर्शनकारियों के धरने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या मौके पर हैं।
अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं व लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह तैयार नहीं हुए तो पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने महिलाओं को खदेड़ दिया। हालांकि खदेड़ने के बाद वापस सड़क पर आकर डट गईं। देर रात तक जाफराबाद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारी ड्रोन उड़ाकर हालात का जायजा ले रहे थे।