फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP को नेस्तनाबूद करना चाहता है BJP नेता का बेटा!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से पांच सप्ताह का समय दिए जाने के बाद अब एक बार फिर जोड़तोड़ और चुनाव न कराने की पहल होती दिख रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की तरह जनमत संग्रह करने के अंदाज में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी के बेटे अतुल मुखी ने दिल्ली के लोगों से यह सवाल पूछा है कि क्या उन्हें मौजूदा हालात में दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए?

दिलचस्प बात ये भी है कि दिल्ली में अगर भाजपा सरकार बनाने के लिए राजी होती है जगदीश मुखी पार्टी का चेहरा बन सकते हैं।

AAP को तोड़ने की कोशिश?

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक न्यूज चैनल के शो में यह सवाल उठाया गया था कि क्या दिल्ली में मौजूदा विधायकों की संख्या के बल पर सरकार बनाई जा सकती है।

इस सवाल के जवाब में मैसेज करते हुए अनुज मुखी ने लिखा था कि कृपया इस सवाल के जवाब में पहला विकल्प 'हां' चुनें। उन्होंने यह भी लिखा, 'कैसे भी करके आप को नेस्तनाबूद करना है।'

इसके पहले खुद जगदीश मुखी ने भी कहा था कि दिल्ली में कोई भी विधायक, चाहे वह आप का हो या कांग्रेस का, चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी यह कहा कि ज्यादातर विधायक अल्पमत की सरकार बनाने के पक्ष में हैं।

'झूठ के सहारे AAP चाहती है ये फायदा'

हालांकि यह भी बात सामने आई है कि बीजेपी और संघ के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में चुनाव कराने पर अड़े हैं। उनका मानना है कि चुनाव नहीं कराने पर पार्टी के प्रति लोगों के बीच गलत मैसेज जाएगा।

भाजपा के एक सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ के सहारे अपनी नैया पार लगाना चाहती है। इसका सीधा मतलब ये है कि वह हर हाल में दोबारा सत्ता पाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले भी कई वादे किए और जब उन्हें पूरा करने का मौका आया तो भाग खड़ी हुई। सांसद ने कहा कि पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं को लगता है कि इस वक्त दिल्ली में अल्पमत की ही सरकार बना लेनी चाहिए ताकि आम जनता की समस्याएं दूर हों और राजधानी का विकास हो।
विज्ञापन

चुनावी तैयारी में जुटी है AAP

इस सब से अलग आम आदमी पार्टी पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने गुरुवार को रामलीला मैदान में महिला मोर्चा के गठन का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह दिन पार्टी के लिए एक प्रतीक के रूप में है। पार्टी की दिवंगत नेता संतोष कोली की याद में महिला मोर्चा का गठन किया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान कोली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस वक्त आम आदमी पार्टी ने इसे हादसा नही हत्या बताया था। कोली की मौत के बाद उनके भाई प्रकाश को टिकट दिया गया था जो बाद में सुंदर नगरी सीट से विधायक चुने गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें