फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर सरकारी कमर्चारियों को पीटने का केस दर्ज

Tue, 25 Nov 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से सटे पुन्हाना ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के मामले में एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। वहीं कर्मियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तार नहीं हुई तो कर्मचारी यूनियन प्रदर्शन और हड़ताल करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ रविंद्र डागर ने बताया कि 18 नबंवर को वह जेई सफी मोहम्मद, सिराजुद्दीन लाइनमैन सहित टीम के साथ घरों में बिजली चोरी की जांच करने गए थे। इस दौरान रशीद नामक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। कनेक्शन भी चेक करने नहीं करने दिया।

इसके अलावा 21 नबंवर को लाइनमैन सिराजुद्दीन टीम के साथ जमालगढ़ रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री पर भाजपा नेता इस्लामुद्द्दीन व अन्य ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की और चेकिंग अभियान में भी बाधा डाली। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि  शिकायत पर इसलामुद्दीन, रशीद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद सभी आरोपियों को  गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पिटता छोड़ चली गई विजिलेंस टीम

बिजली विभाग के कर्मचारी विजिलेंस टीम के साथ बर्फ फैक्ट्री पर छापामारी करने गए थे। आरोप है कि विजिलेंस टीम कर्मचारियों को मौके पर ही पिटते हुए छोड़कर चली गई। इसके चलते कर्मियों में भारी रोष है।  पीड़ित कर्मी सिराजुद्दीन प्रधान ने बताया कि विजिलेंस के रवैये से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनका कहना है कि  मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कर्र्मचारी संगठन  प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें