फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोएडा का पैसा बाहर नहीं जाने देंगे'

Sat, 18 Jan 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार नोएडा को खोखला करने की साजिश रच रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर नोएडा प्राधिकरण का पैसा बाहर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन


नोएडावासियों ने मेहनत करके शहर की शान बढ़ाई है, यहां का पैसा यहीं पर खर्च होना चाहिए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के बाद प्रदेश में जितनी भी सरकारें बनी हैं, उन्होंने नोएडा को लूटने का ही काम किया है। अपने स्वार्थ के लिए प्राधिकरण के पैसे को खपा दिया, जबकि यह पैसा लोगों को सुविधाएं देने पर खर्च होना चाहिए।

नागर ने साफ कहा कि ग्रेनो प्राधिकरण के पास भी खूब पैसा था, लेकिन सरकार और अफसरों ने प्राधिकरण को करीब छह हजार करोड़ रुपये घाटे में पहुंचा दिया। यमुना प्राधिकरण भी घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन


दोनों प्राधिकरण नोएडा से उधारी लेकर काम चला रहे हैं। एक माह पहले नोएडा प्राधिकरण से 100 करोड़ रुपये आगरा के विकास के लिए भेज दिए गए। अगर यहां का पैसा चला गया तो विकास ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें