दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गई है। यह याचिका भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने डाली है।
अश्विनी उपाध्याय ने कोर्ट में याचिका डालकर यह मांग की है कि संबंधित प्राधिकरण जामिय नगर हिंसा में हुई हिंसा में क्षतिग्रस्त संपत्ति की वसूली जिम्मेदार लोगों से करें।
इस पर जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर की डिविजन बेंच ने मामले में कोई भी आदेश पारित करने से मना कर दिया और कहा कि 'हम देख लेंगे'।