फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने प्रवास कार्यक्रम किया शुरू

Mon, 23 Feb 2026 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली की अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को एक सप्ताह का प्रवास कार्यक्रम शुरू किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोजाना शाम को अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यकाल दिल्ली की दिशा बदलने का वर्ष रहा है और आने वाले चार वर्ष दिल्ली की दशा सुधारने के होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। इस दौरान 4000 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने, यमुना पार विकास बोर्ड का पुनर्गठन कर 700 करोड़ रुपये का प्रावधान करने और 37 नए एसटीपी लगाने की प्रक्रिया शुरू करने जैसे कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 70 अटल कैंटीन में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की योजना, त्योहारों के लिए सिंगल विंडो परमिशन व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता सेवा का माध्यम है और सरकार जनता के सम्मान और विश्वास को सर्वोपरि मानकर काम कर रही है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एक वर्ष पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री का उत्तर-पूर्व दिल्ली की धरती पर आना शुभ संकेत है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें