एनडीएमसी के बाद अब भाजपा की निगाहें दिल्ली की अन्य संस्थाओं पर टिकी है। इन संस्थाओं पर काबिज होने की लड़ाई भाजपा ने शुरू भी कर दी है। इन पदों पर काबिज 150 लोगों की सूची तैयार की गई है। प्रदेश भाजपा नेता केंद्रीय गृहमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल से ऐसे सभी चेयरमैन और सदस्यों को बर्खास्त करने की मांग करने की तैयारी में है।
एनडीएमसी के महत्वपूर्ण पदों पर अपने नेताओं को स्थापित करने के बाद भाजपा दिल्ली महिला आयोग, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली हज कमेटी, दिल्ली उर्स कमेटी, पिछड़ा वर्ग आयोग, खोया मावा कमेटी, दिल्ली बाल आयोग, उर्स कमेटी समेत कई आयोग और बोर्ड पर अपने नेताओं को बैठाने की तैयारी में है।
भाजपा ने इन सभी आयोग और बोर्ड पर काबिज सदस्यों व अध्यक्षों पर आरोप लगाया है कि सभी लोग सरकारी सुविधा तो ले रहे हैं लेकिन दिल्ली के विकास को लेकर कोई काम नहीं कर रहे हैं।