फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू में मिला दुर्लभ प्रजाति के बंदर का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़े में एक दुर्लभ प्रजाति के नर स्टंप टेल बंदर का कंकाल मिला है। गौर करने वाली बात ये है कि बंदर मर चुका था और उसे लगातार खाना पहुंचाया जा रहा था। इस संबंध में उस बाड़े के दोनों केयरटेकर को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। केयरटेकर के मुताबिक बंदर को आखिरी बार 20 अगस्त को देखा गया था। लेकिन उसके अगले ही दिन यानी 21 अगस्त को पहुंची डॉक्टरों की टीम को बंदर का कंकाल मिला।

चिड़ियाघर के बाड़ा नंबर एक में एक जोड़ा बोनेट बंदर, एक जोड़ा देसी नंबर और एक जोड़ा नर स्टंप टेल बंदर रखा था। बाड़े की देखभाल के लिए दो केयरटेकर के पास जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक केयर टेकरों ने पहले 19 अगस्त को बंदर नहीं दिखने की सूचना दी। अगले दिन यानी 20 अगस्त को दोबारा बंदर को दिखने की सूचना प्रशासन को दी गई। लेकिन 21 अगस्त को फिर केयरटेकर ने बंदर नहीं दिखने की सूचना दी।
विज्ञापन

आखिर कौन बंदर का खाना?

सूचना के आधार पर चिड़ियाघर में डॉक्टरों की एक टीम बाड़े पहुंची। वहां पर बंदर का कंकाल देख सब हैरान रह गए। सवाल यह है कि अगर बंदर एक दो दिन पहले ही मरा तो उसका कंकाल कैसे मिला।

अगर बंदर कम से कम 15 दिन पहले मर चुका था तो केयरटेकर को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। इतने दिनों तक बंदर के लिए खाना आया तो गया कहां। चिड़ियाघर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

जांच के लिए गठित कमेटी ने प्राथमिक जांच के बाद आठ सितंबर को बाड़े के दोनों केयरटेकर सुरेश त्रिपाठी और अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान के मुताबिक जांच चल रही है। यह बड़ी लापरवाही है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें