फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की पहली पसंद भाजपा : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एमसीडी उपचुनाव के नतीजों को भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन का प्रमाण बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एमसीडी उपचुनाव के नतीजों को भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में 45 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा को मिले हैं। इस तरह दिल्लीवाले अब भी भाजपा को पहली पसंद मानते हैं।
उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी ने उपचुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ा और 12 में से आठ महिला उम्मीदवार उतारकर एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया। इनमें से छह महिला प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहीं, जिसे उन्होंने भाजपा के महिला सशक्तीकरण प्रयासों की बड़ी सफलता बताया। सचदेवा ने 12 में से सात वार्डों में जीत को भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सघन प्रचार अभियान का परिणाम बताया।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव में करारी हार के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक ने दिए बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेतृत्व मुस्लिम वोट खिसकने की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप जिन वार्डों में मामूली अंतर से हारी है, उन्हीं की आड़ लेकर वे भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक विहार में आप 405 वोट से हारी, जबकि नारायणा में वे स्वयं सिर्फ 148 वोट से जीते है, ऐसे में भाजपा की जीत पर सवाल उठाना निराधार है।
विज्ञापन

सचदेवा ने आप में टिकट वितरण को लेकर असंतोष और आंतरिक मतभेद का भी जिक्र किया। उनके अनुसार चांदनी महल वार्ड में पार्टी को मिली हार पर मुस्लिम कार्यकर्ता टिकट चयन पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि स्थानीय नेता शोएब इकबाल और आले मोहम्मद की अनदेखी कर दो पूर्व मंत्रियों की पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया गया। प्रेसवार्ता का संचालन मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें