फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सरी एडमिशन से पहले 400 से अधिक निजी स्कूलों ने नहीं अपलोड किए मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
28 नवंबर थी अंतिम तारीख, पांच दिसंबर तक मानक न डालने वाले स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया रोकी जा सकती है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार (चार दिसंबर) से शुरू हो रही है, लेकिन अब भी 400 से अधिक स्कूलों ने अपने मानक अपलोड नहीं किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए 28 नवंबर तक का समय दिया था। अब तक 1756 में से 1318 स्कूल मानक अपलोड कर चुके हैं, जबकि 438 स्कूलों का इंतजार है।
सबसे अधिक नॉर्थ ईस्ट-1 जिले के 194 में से 157 स्कूलों ने मानक अपलोड किए हैं और 37 ने अब तक नहीं किए हैं। वेस्ट बी जिले के 241 स्कूलों में से 87 स्कूलों के मानक अपलोड नहीं हुए हैं। साउथ वेस्ट बी-1 के 126 स्कूलों में 10 स्कूलों के मानक अभी भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक अपलोड न होने से अभिभावकों को सुगमता से आवेदन करने में परेशानी हो रही है। शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि जो निजी अनएडेड मान्यता प्राप्त स्कूल 5 दिसंबर तक मानक अपलोड नहीं करेंगे, उनकी दाखिला प्रक्रिया रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें