फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संजय सिंह के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, पंजाब में भ्रष्टाचार पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर आप के सांसद संजय सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि भाजपा के मिशन पंजाब को बम धमाकों से जोड़ना आप की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनावी नतीजों से पार्टी बौखलाई हुई है। भाजपा नेता ने पंजाब में कथित ईडी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कुछ लोगों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये बरामद होने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि संजय सिंह इन मामलों पर चुप क्यों हैं। जनता जानना चाहती है कि पंजाब में कथित भ्रष्टाचार, बिल्डरों और अधिकारियों के नेटवर्क को लेकर आम आदमी पार्टी क्या जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें