फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीआरएटी दिल्ली के नए चेयरपर्सन न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पटियाला हाउस में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें डीआरएटी दिल्ली के नए चेयरपर्सन न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन का स्वागत किया। समारोह के मुख्यअतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय करोल रहे। डीआरटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी माननीय अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की डीआरएटी दिल्ली के चेयरपर्सन पद पर नियुक्ति पर बार एसोसिएशन की प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। विवेक कुमार सिंह ने अपने भाषण में डीआरटी प्रणाली की गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल में वकीलों, मुवक्किलों और स्टाफ सदस्यों को रोजाना कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने वकीलों और मुवक्किलों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें