फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामा विहार में भाजपा सरकार बना रही कूड़े का चौथा पहाड़ : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा और एमसीडी पर हमला बोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर बड़ा हमला बोला है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मुंडका के रामा विहार में बन रहे कूड़े के ढेर का निरीक्षण किया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार यहां दिल्ली का चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही है।
विज्ञापन

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों से तीन कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब रामा विहार, मजलिस पार्क, निरंकारी मैदान, कादीपुर और बुराड़ी में नए कूड़े व मलबे के पहाड़ खड़े किए जा रहे हैं। आप नेता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में सात फीट तक पानी जमा है और वहीं पर कूड़ा, सिल्ट और मलबा डालकर पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा शासित दिल्ली सरकार और एमसीडी की पूर्ण नाकामी बताया। वहीं, एमसीडी के सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि भलस्वा और बुराड़ी के कूड़े को अब रामा विहार में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे इलाके में प्रदूषण और बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें