फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly: BJP ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, दो से बढ़ाकर दस दिन का सत्र करने की मांग की

Sun, 13 Aug 2023 08:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने 12 मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। इनमें महिलाओं की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के नाम पर लगाए गए पैनिक बटन में करोड़ों का घपला समेत अन्य प्रमुख मुद्दे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 16 अगस्त से बुलाए गए दो दिन के विधानसभा सत्र को बढ़ाकर 10 दिन का करने की मांग की हे। इस बाबत उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। विधानसभा का सत्र बढ़ाने के लिए तर्क दिया है कि राजधानी की समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिन अपर्याप्त हैं। भाजपा विधायकों ने ही दिल्ली की 12 ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा का नोटिस दिया है। इसलिए अधिवेशन की अवधि बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने 12 मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। इनमें महिलाओं की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के नाम पर लगाए गए पैनिक बटन में करोड़ों का घपला, आधी रात को सतर्कता विभाग से भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की हेराफेरी, मुख्यमंत्री के आवास के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों का खर्च और बाढ़ से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें