विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने 12 मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। इनमें महिलाओं की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के नाम पर लगाए गए पैनिक बटन में करोड़ों का घपला, आधी रात को सतर्कता विभाग से भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की हेराफेरी, मुख्यमंत्री के आवास के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों का खर्च और बाढ़ से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामी प्रमुख हैं।