फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आजम खां से पूछा 'आपके घर में मां-बेटी नहीं हैं?'

Wed, 03 Aug 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
azam khan
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता और शहरी विकास मंत्री आजम खां ने एनएच 91 पर हुए मां-बेटी के गैंगरेप की घटना पर कल जो बयान दिया था उससे नाराज होते हुए पिड़िता के पिता ने आजम खां को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कहा 'आजम खां जो बात कह रहे हैं वो बात उन्हें हमारे सामने आकर कहनी चाहिए।' अपने परिवार के साथ हुए हादसे पर दुखी होते हुए ‌पीड़िता के पिता ने कहा है कि  'यह बात आजम खां मेरे सामने आकर बोलें तब उन्हें जवाब दूंगा। उनके घर में मां-बेटी नहीं हैं क्या?'

गौरतलब है ‌क‌ि शुक्रवार को बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की घटना के बाद मंत्री आजम खान ने कहा था ‌इस घटना को राजनीत‌िक साज‌िश करार द‌िया था। आजम खान ने कहा था, वोटों के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना में वोटों के लिए कुछ भी किया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं। सत्ता के लिए राजनीतिक लोग किसी भी मार सकते हैं, दंगे करा सकते हैं, निर्दोष लोगों की हत्या करा सकते हैं, इसलिए सच का पता लगाना जरूरी है।
विज्ञापन


इसी बीच इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है और अब तक शांत बैठी भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश शुरु कर दी है। जहां भाजपा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है वहीं उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या आज दोपहर दो बजे पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

मौर्या से पहले पहुंचे राकेश यादव व व‌िमला बाथम

राकेश यादव पहुंचे पीड़‌ित पर‌िवार से म‌िलने - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले हैं वहीं उनसे पहले दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री राकेश यादव बुलंदशहर रेप पीड़िता के घर पहुंच चुके हैं।

राकेश पीड़िता के परिजनों से मिलकर बोले कि, परिवार की आरोपियों को सजा दिलाने की मांगों को पूरा किया जायेगा। वो आगे बोले कि राजनीतिक दल जिस तरह से संवेदनशील मुद्दे पर राजनिति कर रहे हैं, वह शर्मनाक है।

बुलंदशहर में हुए गैंगरेप मामले में अब 4 दिन बाद राजनीति तेज हो गई है। हर दल इस मुद्दे को भुनाने में लगा है। इसी कड़ी में नॉएडा विधायक विमला बाथम भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। वह पीड़िताओं से बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें