फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी के दावे पर BJP का पलटवार: 'हमारे यहां आतिशी के लिए वैकेंसी नहीं, हम उन्हें लेकर सिरदर्दी नहीं ले सकते'

Tue, 02 Apr 2024 05:11 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

आतिशी ने अपने दावे में कहा था कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार करते हुए कहा कि 'हमारे यहां आतिशी जैसी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है'।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी से संपर्क साधा है। उनको बोला है कि आतिशी को अपना करियर बचा के रखना है तो वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाएं। उनके इस दावे पर भाजपा ने भी पलटवार किया। 

विज्ञापन

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आतिशी के दावे को लेकर कहा कि 'हमारे यहां आतिशी जैसी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। ऐसे समय जब शराब घोटाले में सारी आम आदमी पार्टी फंसी हुई है, तो उन्हें अपने यहां लेकर क्या हमें सिरदर्दी लेनी है'।


 

आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन

आतिशी ने आगे कहा है कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी को बोला है कि भाजपा में शामिल हो जाएं, अन्यथा उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। इस कड़ी में उनके साथ-साथ सौरव भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके घरों पर भी रेड की जाएगी और फिर समन भेज कर तलब किया जाएगा। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें