भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आतिशी के दावे को लेकर कहा कि 'हमारे यहां आतिशी जैसी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। ऐसे समय जब शराब घोटाले में सारी आम आदमी पार्टी फंसी हुई है, तो उन्हें अपने यहां लेकर क्या हमें सिरदर्दी लेनी है'।
आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
आतिशी ने आगे कहा है कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी को बोला है कि भाजपा में शामिल हो जाएं, अन्यथा उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। इस कड़ी में उनके साथ-साथ सौरव भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके घरों पर भी रेड की जाएगी और फिर समन भेज कर तलब किया जाएगा। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।