हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक वर्षीय आर्यन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है।
डांसिंग आई एवं फीट सिंड्रोम से पीड़ित आर्यन की मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी नया जीवन दिया गया है। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी एवं यूरोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉ. प्रशांत जैन ने बताया कि आर्यन की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मासूम के फेफड़े और हृदय की धमनियों के करीब ट्यूमर है।