फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, J&K के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा; अगली मीटिंग 29 को

Sun, 25 Aug 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलाव डॉ. जितेंद्र सिंह, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जाटिया, सर्वानंद सोनवाल आदि नेता पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। अब अगली बैठक 29 अगस्त को होगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने जारी की 13 उम्मीदवारों के नाम
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी। इससे गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर भी फिलहाल पूर्ण विराम लग गया है। पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी-डोडा पूर्व, पूर्व विधायक मोहम्मद आमिन भट-देवसर, पूर्व महाधिवक्ता मोहम्मद असलम गनी-भद्रवाह, डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पर्रे-डोरू, मुनीर अहमद मीर-लोलाब, डीडीसी सदस्य बिलाल अहमद देवा-अनंतनाग पूर्व से प्रत्याशी होंगे। इसके साथ ही गुलाम नबी वानी-राजपोरा, मीर अल्ताफ हुसैन-अनंतनाग, कैसर सुल्तान गनेई-गांदरबल, गुलाम नबी भट-ईदगाह, आमिर अहमद भट-खान्यार, निसार अहमद लोन-गुरेज, पीर बिलाल अहमद-हजरतबल से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

आप ने जारी सात उम्मीदवारों की लिस्ट
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पुलवामा से फयाज अहमद सोफी, राजपोरा से मुद्दसीर हुसैन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, दौरू से मोहसिन शाफकत मीर, डोडा से मेहराज दीन मलिक, डोडा वेस्ट से यासिर सफी मट्टो और बनीहाल से मुद्दसीर अजमत मीर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की है, जिसमें अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम प्रमुख है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें