फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की सरकार बनी तो होगा ये काम!

Thu, 01 May 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं को ऐसे संस्थान उपलब्ध कराने होंगे जिससे उन्हें आईटी हब में जॉब मिल सके। उन्होंने कहा कि गुड़गांव को आईटी हब के रूप में बंगलूरू से आगे किया जाएगा।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत बुधवार देर शाम आईटी कंपनियों के सीईओ व एमडी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बाद में बताया कि आईटी कंपनियों के सीईओ संग बैठक करने का लक्ष्य शहर को आईटी हब के रूप में और उभारना है।

इस दौरान उन्होंने आईटी कंपनियों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर उनकी तमाम समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व, विभिन्न कंपनियों के सीईओ व एमडी ने राव को आईटी कंपनियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर साइबर मीडिया आईटी के प्रदीप गुप्ता, एमडी माइक्रोसॉफ्ट भास्कर प्रमाणिक, एमडी इंटेल देबजानी घोष, चेयरमैन निट राल पवार, नैसकाम के डायरेक्टर आर चंद्रशेखर नामी कंपनियों के सीईओ व एमडी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें