फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक को ही नहीं अमेरिका को भी ठोकेगा मोदी'

Thu, 03 Apr 2014 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में नेताओं की जुबान इस कदर फिसल रही है कि चुनाव आयोग भी हैरान है। एक के बाद एक सभी बड़ी पार्टियों के नेताओं ने तीखे बयान दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी नरेंद्र मोदी के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

बिधूड़ी के इस बयान से विरोधी ही नहीं भाजपाई भी दंग रह गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार ने अपने बयान में अमेरिका और पाक को भी लपेटे में ले लिया है।

'देश में 30 फीसदी मुस्लिम हैं आतंकी'

एक्सप्रेस के मुताबिक बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस को ये लगता है कि देश के मुस्लिम अभी भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं, ऐसे में पाक पर कोई भी कार्रवाई उनके वोट छीन सकती है। लेकिन बीजेपी के सत्ता मे आते ही यह सब बदल जाएगा। देश के खिलाफ किसी भी हरकत को तनिक भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, " देश में रहने वाले 70 फीसदी मुस्लिम देशभक्त हैं लेकिन 30 फीसदी अभी भी आतंकवाद और कट्टरपंथी ताकतों से जुड़े हैं। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं कर रहे क्योंकि हमें देश की सुरक्षा और एकता की फिक्र है।"

'मोदी का पीएम बनना जरूरी है'

बिधूड़ी ने मतदाताओं के बीच सभा में क‌हा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अमेरिका और पाकिस्तान दोनों को पाठ पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में 30 फीसदी मुस्लिम आतंकवादी हैं लेकिन मोदी की सरकार उनपर तनिक भी दया नहीं दिखाएगी।

गोविंदपुरी में चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, "नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनके आना बहुत जरूरी है। पीएम बन के वो न सिर्फ पाकिस्तान को ठोकेगा बल्कि अमेरिका को भी ठोकेगा।"

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा पार की घटनाओं में कांग्रेस का रवैया बिल्कुल लचीला है क्योंकि वह मुस्लिम वोटों को खोने से डर रही है।
विज्ञापन

'मोदी सरकार बनी तो होगा ये बदलाव'

बिधूड़ी ने कहा कि देश में मोदी की सरकार बनते ही वह मुस्लिमों को सुरक्षा दी जाएगी। हिन्दू और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए भी वह प्रयास करेंगे। इससे पाकिस्तान भी देश की एकता से खेलने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

उन्होने यह भी कहा कि देश के विभाजन और सांप्रदायिक मतभेद के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

बीजेपी उम्मीदवार के इस बयान पर अभी तक कांग्रेस या किसी अन्य दल ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें