तुषार गोयल इस गिरोह के लिए भारत में मादक पदार्थों का मुख्य रिसीवर और वितरक है। तुषार गोयल के मुख्य सहयोगी हिमांशु और औरंगजेब सिद्दीकी हैं। भारत कुमार जैन तुषार गोयल से 15 किलोग्राम कोकीन की खेप लेने मुंबई से दिल्ली आया था। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि इस ड्रग गिरोह का मुख्य सरगना मध्य-पूर्व के किसी देश से काम कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कोकीन की कीमत लगभग 10 करोड़ प्रति किलोग्राम और हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की कीमत 50 लाख प्रति किलोग्राम है।
बरामद सामान
लगभग 562 किलोग्राम कोकीन,करीब 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (पुखेत थाईलैंड से आया), कई मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है।
अगस्त महीने में मिला था इनपुट
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाह ने बताया कि अगस्त 2024 के पहले सप्ताह में, केंद्र सरकार की एक खुफिया एजेंसी से दिल्ली में विदेश से नारकोटिक्स पदार्थ कोकीन की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक गिरोह केे बारे में एक इनपुट प्राप्त हुआ था। इंस्पेक्टर राहुल कुमार व विनीत कुमार तेवतिया की टीम ने तीन महीने तक लगातार काम किया। इसके बाद पुलिस को सफलता मिल गई।