फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के बाद अब दिल्ली में टमाटर महंगा, भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

Tue, 15 Oct 2019 02:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने दिल्ली में प्याज और टमाटर की महंगाई के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वालों की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, जिस पर सरकार का ध्यान नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्याज और टमाटर की बढ़ी कीमतों पर जनता के सवालों का जवाब देने से भी बच रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले प्याज और अब टमाटर की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। केंद्र सरकार सरकारी दुकानों पर प्याज और टमाटर की आपूर्ति करके दिल्ली की जनता को राहत देने की कोशिश कर रही है, जिस पर दिल्ली सरकार ने चुप्पी साध ली है। आम जनता की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंच ही नहीं पा रही है। 

तिवारी ने मांग की है कि जल्द से जल्द एक बैठक बुलाकर दिल्ली सरकार महंगाई पर लगाम लगाए। बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम नहीं लगाई तो जनता इसका उचित जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। आम आदमी के नाम पर बनी पार्टी को आम इंसान के हित की कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें