फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के इस अटैकिंग मूड से AAP को होगा नुकसान!

Tue, 28 Jan 2014 09:50 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा पूरी तरीके से अटैकिंग मूड में आ गई है। भाजपा ने जनता के सामने सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलने की रणनीति तैयार की है। 30 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत होगी। जिसके तहत सरकार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा अभी से ही अपने चुनावी कैंपेन की तैयारी में जुट गई है। 29 जनवरी को भाजपा नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ‘एक नोट, भाजपा को वोट’ अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने BJP को दिया एक और झटका

भाजपा रणनीतिकारों का कहना है कि इस माध्यम से घर-घर संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। भाजपा कार्यकर्ता वोट और समर्थन देने की अपील के साथ दिल्ली में प्रत्येक परिवार से मिलेंगे। इसके साथ ही भाजपा आम आदमी पार्टी का कच्चा चिट्ठा भी घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कई तरह के पंफलेट तैयार किया है।
विज्ञापन


जिसमें आम आदमी पार्टी के वादों को लेकर प्रश्न उठाया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पिछले एक महीने में अब दिल्ली की जनता यह जान चुकी है कि आम आदमी पार्टी नाकाम साबित हुई है। दिल्ली की जनता सुशासन चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इसी सप्ताह सरकार की नाकामी का पर्दाफाश करने को पद यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें