फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: MCD वार्ड समितियों के चुनाव में BJP और IVP में गठजोड़, 10 में चुनाव लड़ेगी; दो में AAP को वाकओवर दिया

Wed, 28 May 2025 04:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने रोहिणी और पश्चिमी जोन की वार्ड समिति में आईवीपी से गठबंधन किया है। इन वार्ड समितियों में अध्यक्ष पद पर आईवीपी मैदान में है। उसने वर्तमान अध्यक्षों को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में इस बार दिलचस्प समीकरण देखने को मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी जहां 11 वार्ड समितियों का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है, वहीं भाजपा ने आठ समितियों में उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि दो वार्ड समितियों में भाजपा ने खुद नामांकन न कर आप के बागी पार्षदों की बनाई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) से गठजोड़ करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद दिलवाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


भाजपा ने रोहिणी और पश्चिमी जोन की वार्ड समिति में आईवीपी से गठबंधन किया है। इन वार्ड समितियों में अध्यक्ष पद पर आईवीपी मैदान में है। उसने वर्तमान अध्यक्षों को उम्मीदवार बनाया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। इन दोनों समितियों में आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गत वर्ष इन दोनों समितियों के दोनों पदों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, मगर उनको हार का सामना करना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी ने मध्य जोन की वार्ड समिति में केवल अध्यक्ष पद पर अपने पार्षद का नामांकन कराया है। इस तरह इस जोन की वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन होगा। दक्षिण जोन की वार्ड समिति में दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ स्थायी समिति के सदस्य के रिक्त पद पर नामांकन पत्र दाखिल कराए हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
वहीं सिटी-सदर पहाड़गंज और करोल बाग जोन की वार्ड समिति में भाजपा ने नामांकन नहीं किया। यहां आप का बहुमत होने के कारण भाजपा ने रणनीतिक रूप से दूरी बनाई है। इस तरह इन दोनों समितियों में आप के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे। सिटी-सदर पहाड़गंज जोन की वार्ड समिति में स्थायी समिति के रिक्त होने पर आप पार्षद का निर्वाचन निर्विरोध होगा। वहीं केशवपुरम जोन की वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी ने नामांकन नहीं किया। इस जोन में भाजपा के पास बहुमत से काफी अधिक पार्षद है। इस तरह इस जोन की वार्ड समिति में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

इस बार भाजपा-आईवीपी आठ व आप चार जोन में आगे
गत वर्ष भाजपा के पास सात और आम आदमी पार्टी के पास पांच वार्ड समितियों में बहुमत था। उन्होंने अपने बहुमत वाली समितियों में बाजी मारी थी। इस बार भाजपा- आईवीपी आठ व आप चार   जोन में आगे है। भाजपा-आईवीपी रोहिणी जोन आप से और आप पश्चिमी और दक्षिणी जोन में भाजपा से एक-एक वोट से ही आगे है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव भी हुईं ठक-ठक गिरोह की शिकार, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को पकड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें