फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शीशमहल विवाद: भाजपा ने पंजाब में नया बंगला बताकर शेयर की सैटेलाइट तस्वीर, आप ने कहा- अलॉटमेंट लेटर दिखाओ

Fri, 31 Oct 2025 06:07 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में नया शीशमहल बनवाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सैटेलाइट तस्वीर शेयर कर दावा किया कि चंडीगढ़ के सेक्टर दो में उन्हें आलीशान सरकारी कोठी मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे फर्जी बताया है।
 
विज्ञापन
नए शीशमहल वाले दावे पर आप का पलटवार - फोटो : BJP DELHI (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने एक और 'शीशमहल' बनवाने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा ने 'गूगल अर्थ' वाली एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब में शीशमहल तैयार करवा लिया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी इसे साझा करते हुए इसी तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे फर्जी दावा बताते हुए अलॉटमेंट लेटर दिखाने का चैलेंज दिया है।
विज्ञापन


भाजपा का आरोप
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने एक बंगले की एक्स सोशल मीडिया पर सैटेलाइट इमेज को साझा की है। और लिखा है कि, 'Big Breaking- आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल। दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल जी को मिल गई है।'

आप ने बताया फर्जी दावा
भाजपा के दावों को आम आदमी पार्टी ने फर्जी बताया है। इतना ही नहीं आप ने भाजपा से अलॉटमेंट लेटर दिखाने की चुनौती दी है। दिल्ली आप के एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि, 'जब से प्रधानमंत्री की फर्जी यमुना की कहानी पकड़ी गई है, बीजेपी बौखला सी गई है। और बौखलाहट में बीजेपी आजकल सबकुछ फर्जी कर रही है। फर्जी यमुना, फर्जी प्रदूषण के आंकड़े, फर्जी बारिश के दावे, और अब फर्जी 7 स्टार दावा। बीजेपी का फर्जी दावा है कि चंडीगढ़ में 7 स्टार घर बनवा दिया, लेकिन चंडीगढ़ का एडमिनिस्ट्रेशन तो बीजेपी के पास है। वही कुछ बनवा सकते हैं कोई और नहीं। बीजेपी का फर्जी दावा है कि केजरीवाल जी को कोई घर अलॉट हो गया है, तो कहां है अलॉटमेंट लेटर? सीएम के कैंप ऑफिस की तस्वीर साझा करके कुछ भी फर्जी दावा कर रही है बौखलायी हुई बीजेपी।'
विज्ञापन



दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का आरोप
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में एक विशाल बंगले का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कागजों में यह पंजाब के मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दावे को पंजाब और दिल्ली पुलिस के वीआईपी मूवमेंट रिकॉर्ड से साबित किया जा सकता है। सचदेवा ने कहा कि जैसे ही यह जानकारी सामने आई, आम आदमी पार्टी के नेता बौखला गए और बिना तथ्यों के बयान देने लगे। 

सचदेवा ने आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भोलेपन से बंगला आवंटन नकार रहे हैं, जबकि तथ्य उनके बयानों को गलत साबित करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब दिल्ली का शीशमहल खाली हुआ था, तब केजरीवाल जिस पांच, फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में रहे, क्या वह उन्हें आवंटित था?
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें