फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गैंगवार: 15 से ज्यादा गोलियां मारकर हाशिम बाबा गैंग के मिस्बाह की सरेआम हत्या, सीलमपुर में खूनखराबा

Fri, 31 Oct 2025 09:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने करीब 20 खाली खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिस्बाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात को हुई गैंगवार ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। अज्ञात बदमाशों ने मिस्बाह नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिस्बाह को करीब 15 से ज्यादा गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने करीब 20 खाली खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मिस्बाह हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे कौन-सी विरोधी गैंग शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें