फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Elections : कालकाजी में भाजपा-आप में मुकाबला टाई... कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई, बनाया यह इतिहास

Wed, 18 Dec 2024 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली

सार

सहयोगी शिरोमणि अकाली के साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला टाई रहा है। इन दलों के पास यह सीट दो-दो बार रही। इस वक्त मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
विज्ञापन
कालकाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट की विधानसभा कालका जी में तीन पर काबिज होकर कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है। सहयोगी शिरोमणि अकाली के साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला टाई रहा है। इन दलों के पास यह सीट दो-दो बार रही। इस वक्त मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस तरह पहली बार इस सीट ने दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। बतौर तीसरी महिला मुख्यमंत्री वह दिल्ली की सत्ता संभाल रही हैं।

विज्ञापन


विधान सभा के गठन के साथ ही 1993 में कालकाजी विधान सभा सीट अस्तित्व में आई। इस सीट की बसावट मिली-जुली है। यहां कालका जी, ईस्ट ऑफ कैलाश, सुखदेव विहार, नेहरू एन्क्लेव समेत दूसरे पॉश इलाके हैं। वहीं, ओखला, मंगला अपार्टमेंट, श्याम नगर समेत दूसरे कई इलाकों में मध्यम वर्ग से जुड़े लोग रहते हैं। इसके अलावा जेजे क्लस्टर की संख्या भी अच्छी खासी में हैं।

विधान सभा के तीन वार्ड में से दो में जेजे क्लस्टर की संख्या ज्यादा है। साल 2008 में हुए परिसीमन के दौरान कालका जी विधानसभा क्षेत्र से तुगलकाबाद कुछ इलाका, सात साहिब क्षेत्र का इलाका कालका जी से हटा दूसरे विधानसभा में जोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे विधानसभा क्षेत्र से महरौली क्षेत्र, बदरपुर का कुछ हिस्सा जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


चार पार्टियों को मौका दे चुकी है सीट
कालका जी विधानसभा आप, कांग्रेस, भाजपा के साथ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को भी जीत का मौका दे चुकी है। साल 2003 में सबसे पहले भाजपा ने यहां जीत दर्ज की। उसके बाद 15 साल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। साल 2013 में शिअद ने यहां खाता खोला। लेकिन 2015 से इस सीट पर आप का कब्जा रहा है। यहां हुए सात विधानसभा चुनाव में पांच बार क्षेत्र ने विजेता को 50 फीसदी से अधिक मत दिए।

क्षेत्र के तीनों वार्ड पर भाजपा का कब्जा
कालका जी विधानसभा में निगम के तीन वार्ड हैं। मौजूदा समय में तीनों वार्ड पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से दो वार्ड पर जेजे कलस्टर की संख्या अधिक है। वहीं एक अन्य वार्ड में पॉश एरिया हैं। इन वार्ड में से गोविंद पुरी वार्ड में चंद्रप्रकाश, गोविंदपुरी वार्ड में राजपाल और श्री निवासपुरी वार्ड में योगिता सिंह भाजपा की टिकट से पार्षद चुन कर आए।
बॉक्स

1993 से अब तक सीट का सियासी सफर
            वर्ष             जीते (पार्टी)             हारे (पार्टी)

  • 1993 पूर्णिमा सेठी (भाजपा) सुभाष चोपड़ा (कांग्रेस)
  • 1998 सुभाष चोपड़ा (कांग्रेस) पूर्णिमा सेठी (भाजपा)
  • 2003 सुभाष चोपड़ा (कांग्रेस) पूर्णिमा सेठी (भाजपा)
  • 2008 सुभाष चोपड़ा (कांग्रेस) जय गोपाल अब्रोल (भाजपा)
  • 2013 हरमीत सिंह कालका (शिअद) धर्मबीर सिंह (आप)
  • 2015 अवतार सिंह (आप) हरमीत सिंह कालका (भाजपा)
  • 2020 आतिशी (आप) धरमबिर (भाजपा)

लोगों से बातचीत
गोविंदपुरी क्षेत्र में पार्किंग की बड़ी समस्या है। यहां अक्सर पार्किंग को लेकर झगड़े तक हो जाते हैं। इसके कारण अक्सर जाम भी लग जाता है। पार्किंग की समस्या को लेकर चुनाव से पहले दावे किए जाते हैं लेकिन इस समस्या को दूर कोई नहीं करता।
- दिनेश कुमार

विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। इसके कारण जगह-जगह जाम की समस्या बढ़ रही है। सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं करती।
- आनंद चक

श्रीनिवासपुरी के पार्क में साफ सफाई का हाल बुरा है। प्रशासन को काफी बार कहने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं होता। वहीं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण पार्क में लोगों को घूमना भी मुश्किल हो जाता है। इन जगहों पर अक्सर अपराध होने की आशंका रहती है।
- संगीता शर्मा

नेहरू प्लेस लाल बत्ती से हंस राज सेठी मार्ग, देशबंधु कॉलेज रोड पर फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया।

विज्ञापन

-विवेक सूरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें