दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां दोबारा लागू होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में कक्षा एक से नौ व 11वीं की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड पर चलने का निर्देश जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों को हाइब्रिड मोड में कक्षाओं के संचालन के लिए निर्देशित किया गया है। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा के कारण उन्हें हाइब्रिड मोड में चलाने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी भी छात्र को ऑफलाइन कक्षा में शामिल होने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा।