फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा बना पीपली लाइव: अब अमन चैन है, गांव को शांत रहने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ‘पीपली लाइव’ बने गांव से अब मीडिया से वापस जाने की अपील की है। बुधवार को इकलाख के भाई जमील गांव के कुछ लोगों के साथ बिसाहड़ा के गेट पर पहुंचे और मीडिया से वापस जाने की गुजारिश की।
विज्ञापन


जमील ने अपील करते हुए कहा कि अब गांव में अमन चैन है। बाहरी लोग उनके गांव को शांत रहने दें। इसके बाद ही उनके परिवार में पूरी तरह से शांति हो सकेगी।

इकलाख के भाई जमील ने कहा कि जो घटना हुई है, उसे तो वापस नहीं लाया जा सकता है। गांव के लोग उनके अपने हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का पूरा सहयोग कर रहे हैं। अब किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।
विज्ञापन

गांव में आज भी भाईचारा है

उन्होंने कहा कि गांव में आज भी भाईचारा है। उनके भाई की मौत के बाद कुछ नेताओं और अन्य लोगों ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। जो घटना हुई है, वह काफी गंभीर थी और उसकी पूर्ति रुपयों से नहीं की जा सकती है।

मगर जो हो चुका है, उसे वापस नहीं लाया जा सकता है। जब तक नेता और मीडिया का जमावड़ा गांव और आसपास रहेगा, तब तक उन्हें और पूरे गांव को परेशानियों को सामना करना पड़ता रहेगा।

जमील ने गुजारिश करते हुए कहा कि मीडिया गांव छोड़ दे। अगर मीडिया कवरेज करना बंद कर देगी तो नेताओं का आना भी बंद हो जाएगा। उनके भाई की मौत पर बहुत नेताओं ने राजनीति कर ली है, अब उसे बंद कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें