फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा सौहार्द वन

Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड से बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्द को फिर से बनाने की एक और पहल जिलाधिकारी ने की है। गांव में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिसका नाम सौहार्द वन रखा जाएगा। जिलाधिकारी एनपी सिंह 11 जुलाई को पौधे लगाकर इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बिसाहड़ा में 30 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर 30 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसे सौहार्द वन नाम दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सौहार्द वन में फलदार, नीम, पीपल समेत दूसरी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों के अलावा कई सरकारी महकमे भी इस मुहिम में शामिल होंगे। पौधरोपण के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की प्रेरणा से एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी कड़ी में बिसाहड़ा में सौहार्द वन की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें