मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बिसाहड़ा कांड के पीड़ित परिवार को फ्लैट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इकलाख के तीनों भाइयों ने फ्लैट के लिए आवेदन फार्म जमा करा दिया है, लेकिन अभी सरताज की ओर से अभी कोई औपचारिकता पूरी नहीं की जा सकी है।
फ्लैट आम उपभोक्ता की तरह खरीदे जाएंगे। पैसे सरकार की ओर से आर्थिक मदद के रूप में मिलेंगे। दरअसल, 28 सितंबर को बिसाहड़ा में हुए उपद्रव के बाद मुख्यमंत्री अलिखेश यादव ने इकलाख की बेटी शाइस्ता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद के अलावा तीनों भाइयों को पांच-पांच लाख रुपये दिए थे।
इसके बाद सीएम की ओर से चारों परिवारों को एक-एक फ्लैट देने की घोषणा की गई थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि इकलाख के तीनों भाई जमील, जान मोहम्मद और अफजाल की ओर से फ्लैट आवंटन के लिए फार्म दे दिया गया है।