फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड : गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे ग्रामीण

Sat, 04 Jun 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में गोहत्या को लेकर ग्रामीण शनिवार को भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। इस दौरान ग्रामीण गोहत्या का मामला दर्ज कराने और इकलाख के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता वापस लेने की मांग करने के लिए सुबह दस बजे गृह मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिलने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


29 सितंबर को बिसाहड़ा कांड के दौरान इकलाख की हत्या के बाद 18 युवाओं पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। पिछले दिनों मथुरा स्थित फोरेंसिक जांच में बिसाहड़ा कांड में मिले पशु के अवशेष और मांस को बीफ बताया गया है।

जांच की रिपोर्ट उजागर होने के बाद बृहस्पतिवार को बिसाहड़ा के ग्रामीणों ने इकलाख के परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस की तफ्तीश पर विश्वास न करते हुए बिसाहड़ा के ग्रामीण अब इसमें मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है इसके लिए गृहमंत्री से दस बजे मिलने का समय मिल गया है। इसी को लेकर शनिवार सुबह दस बजे बिसाहड़ा के ग्रामीणों का एक दल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिलेंगे। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान संजीव राणा, प्रधान पति हरिओम, अमित राणा, ओम, महेश और संजय राणा रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें