फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का खौफ : पर्यटकों के लिए बुरी खबर, एक माह बंद रहेगा राष्ट्रीय पक्षी उद्यान

Tue, 15 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के खौफ के कारण सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। हिसार के ब्लू बर्ड झील में मृत मिले पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय पक्षी उद्यान को 5 नवंबर को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया था, लेकिन दिल्ली के चिडिय़ाघर में पेलीकन बतख की मौत के बाद पक्षी उद्यान को बंद रखने की मियाद बढ़ा दी गई। यह निर्णय वाइल्ड लाइफ विभाग गुरुग्राम द्वारा चीफ कंजरवेटर के आदेश के बाद लिया गया। 
विज्ञापन


इस आदेश के साथ ही पक्षी उद्यान के बाहर नोटिस लगा दिया है कि पक्षियों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक बंद किया जाता है। 5 नवंबर को पक्षी उद्यान को बंद करने के बाद प्रवासी और देसी पक्षियों के बीट सैंपल लिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला अभी शुरू हुआ है। इसी बीच बर्ड फ्लू की आशंका से वाइल्ड लाइफ विभाग काफी सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में विभाग द्वारा सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं जिससे यहां बर्ड फ्लू नहीं फैले। वन्य जीव विभाग का दावा है कि किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


यहां भी हो चुकी है पक्षियों की मौत
बर्ड फ्लू से पक्षियों के मौत में सुल्तानपुर पक्षी उद्यान भी अछूता नहीं है। 11 जनवरी 2015 को यहां भी बर्ड फ्लू की चपेट में आने से 40 प्रवासी और देसी पक्षियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद उद्यान को बंद कर दिया गया था।

पक्षियों पर रखी जा रही नजर
दिल्ली की घटना के बाद यहां के पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। अभी तक सुलतानपुर पक्षी उद्यान में किसी तरह का खतरे की कोई बात नहीं है। -श्याम सुंदर कौशिक, वन्य जीव मंडलीय अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें