फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल ने अलका लांबा से लगवाए थे आरोप'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने रविवार को आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा के आरोपों का खंडन किया है। बिन्नी ने कहा कि अलका लांबा उन्हें बदनाम करने के लिए साजिशन आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का दिमाग काम कर रहा है। रविवार को मीडिया से बातचीत में बिन्नी ने कहा कि किसी ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला है।

इस बारे में उन्होंने दो महीने पहले पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। इसी अकाउंट पर अलका लांबा के बारे में आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गई हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल के इशारे पर ऐसा किया गया

विधायक ने कहा कि वह अलका लांबा को जानते तक नहीं हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कोई पोस्ट करना संभव ही नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत केजरीवाल उनकी छवि को बदनाम कर रहे हैं और इसका जरिया लांबा को बनाया जा रहा है। बिन्नी ने कहा कि वह लांबा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।

बता दें कि 19 सितंबर को आप नेता अलका लांबा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लक्ष्मीनगर के विधायक बिन्नी ने उन पर झूठा आरोप लगाया कि वह अपने घर पर सेक्स रैकेट चला रही हैं।

फेसबुक अकाउंट में डाले एक कमेंट में कहा गया है कि पुलिस ने लांबा के घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट से जुड़ी दो लड़कियों को गिरफ्तार किया। लांबा की शिकायत पर साइबर सेल ने बिन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें 37 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिन्नी अब भी महिलाओं के निशाने पर

आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने रविवार को विधायक विनोद कुमार बिन्नी के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित घर के सामने प्रदर्शन किया।

महिला विंग की अध्यक्ष व विधायक बंदना ने बताया कि अपनी बौखलाहट की वजह से बिन्नी ने फेसबुक पर अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी की।

इसलिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि बिन्नी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

उन्होंने बिन्नी की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर फेसबुक अकाउंट से उनका कोई संबध नहीं है, तो वह पेज को क्यों लाइक कर रहे हैं या फिर पोस्ट शेयर क्यों कर रहे हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें