दिल्ली में हुए कार्यक्रम में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति व माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स ने नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में अपनी राय बताई। उनका मानना है कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी काफी काम किया जाना चाहिए और इस क्षेत्र के बजट को भी बढ़ाने की जरूरत है।
हालांकि वह केरल की स्वास्थ्य सुविधाओं से खासे प्रभावित दिखे। उन्होंने भारत की नई मोदी सरकार से भी काफी उम्मीदें जताईं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर लेखक चेतन भगत ने विश्व की सबसे अमीर दंपति से सवाल पूछे। बृहस्पतिवार को दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ‘ऑल लाइव्स हैव इक्वल वैल्यू’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिल गेट्स और उनकी पत्नी से सवाल पूछने का जिम्मा जानेमाने लेखक चेतन भगत को दिया गया था। दंपति से हर तरह के सवाल पूछे गए और दोनों ने सभी सवालों के जवाब दिए।