फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने तीन महिलाओं से लूटी चेन

Mon, 10 Nov 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने कविनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में तीन महिलाओं से चेन लूट ली। हालांकि दो महिलाओं ने हौसला दिखाते हुए बदमाशों से मुकाबला किया और उन्हें दबोचने का प्रयास किया। इस हौसले और सतर्कता की वजह से आधी-आधी चेन बच गई। उन्होंने कविनगर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


कविनगर के सी-103 में रहने वाली पवित्रा त्यागी और वीना त्यागी रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर सब्जी खरीदने निकली थीं। इसी दौरान एक युवक मोबाइल पर बात करने का नाटक करते हुए करीब आया और पवित्रा त्यागी की चेन झपट ली।

इसके बाद उसने वीना त्यागी की चेन झपटी, लेकिन वीना तब तक सतर्क हो गई थीं। उन्होंने लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश वीना त्यागी की आधी चेन छोड़कर पास ही बाइक पर खड़े दूसरे साथी के साथ भाग गया।
विज्ञापन


वीना त्यागी के दामाद मनीष त्यागी ने बताया कि उनके शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

दूसरी ओर, शास्त्री नगर बी-435 में रहने वाली सुषमा सिंह से बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की। सुषमा भी बदमाश के साथ भिड़ गईं।

इससे बदमाश चेन का सिर्फ आधा हिस्सा ही लूट पाया और भाग गया। सुषमा शाम को करीब पांच बजे पड़ोस में ही सहेली के पास से लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने यह वारदात की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें