फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से ठीक एक दिन पूर्व जाफराबाद में चली गोलियां, गोलियां चलाकर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार

Fri, 07 Feb 2020 06:22 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े दावे कर रही है। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जाफराबाद इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने जैकेट कारोबारी की दुकान पर गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के समय कारोबारी अपने भाई व भतीजों के साथ धूप में बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


हेल्मेट पहनकर आए आरोपी बदमाश मौजपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जाफराबाद थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पीड़ित कारोबारी ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद मुर्तजा (42) परिवार के साथ विजय पार्क, मौजपुर में रहते हैं। इनके परिवार में चार भाई, दो बहनें, पत्नी व छह बच्चे हैं। पूरे परिवार का जैकेट बनाने का कारोबार है। इनकी जाफराबाद गली नंबर-32, मेन रोड पर जैकेट की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 1.25 बजे मुर्तजा अपने भाई व भतीजों के साथ धूप में बैठे हुए थे। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी दुकान पर दो राउंड गोलियां चला दी। 

गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। वारदात जाफराबाद थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। परिवार ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें