बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में रहने वाली सविता से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। वह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूर पहले ही दो बदमाशों ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
इस घटना में चेन खींचने के दौरान वह सड़क पर गिर गईं। उनके पति ने इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के सीसीटीवी फुटेज अपलोड करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। उनके पति ध्यान सिंह की तरफ से चेन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया है।