फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कार टच करने पर बाइक सवार ने चालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 05 Mar 2026 07:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली

सार

कार टच होने पर विवाद में बाइक सवार ने अरविंद पांडे पर गोली चलाई। वह बाल-बाल बचे। आरोपी ने पथराव कर दो कारों के शीशे तोड़े। पुलिस आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भलस्वा के मुकुंदपुर इलाके में कार टच करने पर हुए विवाद के बाद एक बाइक सवार ने कार चालक पर गोली चला दी। गोलीबारी में पीड़ित अरविंद कुमार पांडे बाल-बाल बच गया। आरोप है कि गोलीबारी के बाद आरोपी ने पथराव कर उसकी कार समेत दो कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस हत्या का प्रयास का केस कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार को भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को गली नंबर-6, मुकुंदपुर में गोली चलाने और गाड़ी में तोड़फोड़ की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को शिकायतकर्ता मुकुंदपुर-II गली नंबर छह निवासी अरविंद कुमार पांडे मिला। उसने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। वह शाम करीब 4.50 बजे गली नंबर छह, मुकुंदपुर में अपनी कार बैक कर रहा था, इसी दौरान एक बाइक से उसकी कार टच कर गई। इस बात को लेकर बाइक सवार उससे कहासुनी करने लगा। फिर वह धमकी देकर वहां से चला गया। 

कुछ देर बाद वह पिस्टल लेकर आया और उसकी तरफ निशाना कर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। उसके बाद आरोपी ने पथराव कर दिया। जिससे गली में खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस को मौके पर छानबीन के दौरान खोखे नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें