फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिवाइडर से टकराई बाइक दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, डिवाइडर से टकराई थी बाइक
विज्ञापन

-घायल युवक के बयान का पुलिस को है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) में ट्रांसफर कर दिया है। मृतकों की पहचान जतिन और अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं घायल अंकित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि नरेला थाना पुलिस को 25 दिसंबर को सत्यवादी राजा अस्पताल से सड़क हादसे में तीन युवकों के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और तीनों घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान गौतम कॉलोनी निवासी अंकित (21), नरेला निवासी जतिन (21) और अभिषेक (19) पुत्र मोहन के रूप में हुई। अंकित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जतिन और अभिषेक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जतिन की भी मौत हो गई। फिलहाल अभिषेक का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जतिन पेशे से ड्राइवर था, जबकि अभिषेक बस में कंडक्टर का काम करता था। वहीं अंकित कुंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें