फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को 70 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दीनदयाल (37) की मौत हो गई। आरोप है कि निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने कार से बाइक को टक्कर मारी और उसे करीब 70 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन


बाइक की रगड़ से कार में आग लग गई और दीनदयाल का चेहरा और छाती झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

इसके बाद कार में फंसे बाइक सवार के शव को निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्जकर मुखर्जी नगर निवासी आरोपी अंगद सिंह दुआ (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

भाग रहे कार चालक को लोगों ने दबोचा

जानकारी के मुताबिक, मजनूं का टीला निवासी दीनदयाल प्लास्टिक की प्लेट बेचता था। बृहस्पतिवार देर रात करीब 2:00 बजे वह बाइक से बस अड्डे की ओर जा रहा था।

इसी दौरान कश्मीरी गेट की ओर से एक तेज रफ्तार रिट्ज कार आ रही थी। अंगद ने शामनाथ मार्ग पर स्थित गणपति अपार्टमेंट के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दीनदयाल बाइक सहित फिसलकर कार के अगले हिस्से में फंस गया। अंगद ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। कार के साथ ही दीनदयाल और उसकी बाइक करीब 70 मीटर तक घसीटती चली गई। परमानंद अस्पताल के पास कार में आग लग गई।

आग लगते ही अंगद कार से उतरकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। अंगद दवा बनाने वाली कंपनी इंडिया प्लस में मैनेजर है। आरोपी ने बताया कि उसे लगा कि टक्कर लगने के बाद पीड़ित दूर जा गिरा है। इसलिए वह कार को लेकर भागने का प्रयास किया।

पटरी से टकराई बाइक नाबाल‌िग की मौत

दिल्ली राजेंद्र नगर इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पटरी और साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में सरोजनी नगर निवासी शुभम (14) की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त मोहम्मदपुर निवासी मैन्यूल (17) और लोकनाथ (17) घायल हो गए।

दोनों का राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार थे। मेडिकल जांच में तीनों के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। शुभम ओपन से दसवीं की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे तीनों सरोजनी नगर में जमा हुए। यहां से दिल्ली के कई इलाकों में दशहरा मेला देखने की योजना बनाकर तीनों नाबालिग एक ही बाइक से रवाना हुए थे।
विज्ञापन

ब‌िना हेलमेट के चला रहे थे बाइक

रात करीब 12:45 बजे तीनों करोलबाग से धौलाकुआं जाने वाली सड़क से गुजर रहे थे। रिज रोड पर खाली सड़क मिलने पर बाइक चला रहे मैन्यूल ने रफ्तार बढ़ा दी।

वंदेमातरम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पटरी से भिड़ने के बाद साइन बोर्ड से टकरा गई। शुभम का सिर साइन बोर्र्ड के खंभे से टकरा गया। वहीं अन्य दोनों दूर जाकर गिरे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि लोकनाथ की हालत गंभीर है। बाइक मैन्यूल के रिश्तेदार की बताई जा रही है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें