महंगाई के बीच हरी सब्जियों के दाम दोगुने तक पहुंचने के साथ ही टमाटर की कीमत भी आम आदमी को लाल कर रही है। टमाटर के दाम दोगुने से अधिक पहुंच चुके हैं। पिछले दस दिनों में सब्जियों के दामों में करीब पंद्रह से पचास फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
टमाटर के दाम में लगातार तेजी की बात कही जा रही है। देश के कई राज्यों में सूखे के चलते टमाटर समेत सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, देश के कई राज्य सूखे की चपेट में हैं।
खासकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बारिश की कमी के चलते टमाटर की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और सब्जियों पर भी इसका असर पड़ा है।
टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े
टमाटर के दामों में वृद्धि
- फोटो : ANI
आढ़ती राजीव के मुताबिक, टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं, क्योंकि मंडी में इन दिनों हिमाचल और हरियाणा से ही टमाटर आ रहे हैं। मांग अधिक और सप्लाई कम होने के चलते किसान अधिक दाम पर सब्जी और टमाटर बेच रहे हैं।
दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसलिए टमाटर के दाम तो कम नहीं होंगे। हालांकि अन्य सब्जियों के दाम कम होने की संभावना है।
टमाटर के दाम बरसात का मौसम शुरू होने के साथ और अधिक बढ़ जाएंगे। क्योंकि खेतों में पानी भरने से टमाटर की फसल खराब हो जाती है। ऐसे में बरसात के दिनों में पहाड़ी राज्यों से ही टमाटर की फसल आती है। फिलहाल दाम बढ़ने का एकमात्र कारण सूखा है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर आते थे, लेकिन बारिश न होने के कारण वहां फसल खराब हो गई।
- राजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, आजादपुर सब्जी मंडी
सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलोग्राम थोक मंडी
सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलोग्राम थोक मंडी
सब्जी 10 दिन पहले अभी के दाम
टमाटर 5-10 40
मटर 40-50 60
फूल गोभी 15-30 30-40
फ्रांसबीन्स 25-30 40
आलू 10-12 15-20
हरी मिर्च 30-40 40-50
धनिया 50-60 70
तोरी 7-10 15-20
भिंडी 10-15 20-25
सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलोग्राम स्थानीय बाजार
सब्जी 10 दिन पहले अभी के दाम
टमाटर 10-15 80
मटर 40-50 60-80
फूल गोभी 30 50-60
फ्रांसबीन्स 60 70-80
आलू 15 25-30
पत्ता गोभी 40-50 50-60
शिमला मिर्च 40 60-70
हरी मिर्च 80 100
धनिया 80 120
तोरी 15 20-25
भिंडी 40 70-80