फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस प्रतिभागी रह चुकी मॉडल से फाइव स्टार होटल में रेप

Sun, 14 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर 23 इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी मॉडल ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पीड़िता जान-मानी मॉडल है और बिग बॉस शो में प्रतिभागी रह चुकी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मॉडल प्रोडक्शन हाउस के काम के सिलसिले में मुंबई से दिल्ली आई हुई थी। वह द्वारका सेक्टर 21 स्थित पांच सितारा होटल में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशीला पदार्थ

मॉडल ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसे पीने के बाद वह अचेत हो गई।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश में आने के बाद उसने होटल के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

कोई कार्रवाई नहीं होता देख वह होटल छोड़कर जाने लगी तो होटल कर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी और हाथापाई की। झगड़े की शिकायत पर पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने मॉडल का मेडिकल करवाने के बाद उसका कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें