नरेला में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने दो बुजुर्ग महिला और पुरुष को जहरीला लड्डू खिलाकर उनके 52 बकारियों को लूट लिया। जहरीला लड्डू खाने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले बुजुर्ग की पहचान रामचंद्र(70) के रूप में हुई है। महिला इंद्रा का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नरेला थाना पुलिस जहरीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।