सरकारी विज्ञापनों में कांग्रेस के बड़े लीडरों की तस्वीर नहीं होने पर विरोधी दल सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि पहले हुड्डा सरकार के उपलब्धियों वाले विज्ञापनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर शकील अहमद आदि के फोटो हुआ करते थे, पर पिछले कुछ दिनों से वो गायब कर दिए गए हैं।
मामले में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि ऐसा कर के भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाईकमान को यह संदेश देना चाहते हैं कि हरियाणा में उनसे बड़ा कोई कांग्रेसी लीडर नहीं है। साथ ही चौटाला ने कैथल में मोदी के साथ मंच साझा किए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर करारा निशाना साधा।
अभय चौटाला ने कहा कि अब तक ऐसे मौके पर विरोधी दल के मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रधानमंत्री को रिसीव करने हेलीपैड तक जाते थे, पर मंच साझा करने से बचते थे। लेकिन हुड्डा ने ऐसा कर के अपनी भाजपा से बढ़ती करीबी को जाहिर कर दिया है।