फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं...भीमसेना के अध्यक्ष को लॉरेंस के नाम से धमकी, स्पीड पोस्ट से मिला लेटर

Fri, 05 Apr 2024 11:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर को  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक लेटर मिला है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के खांडसा गांव निवासी भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पत्र मिलने पर पुलिस हरकत में है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


भीम सेना के अध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके घर के पते पर एक स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला। पत्र में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देते हुए लिखा था कि यह चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं। पत्र में जातिसूचक शब्द भी लिखे थे।

भीम सेना अध्यक्ष ने सेक्टर-37 थाने में मामले की शिकायत की। प्रथम जांच के बाद एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ सत्यवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें